अमस राइफल्स के पूर्व सैनिकों को मिले योजनाओं का लाभ

असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की ओर से शुक्रवार को यहा राजकीय संग्राहलय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में संगठन को मजबूत बनाने सहित वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस की सुविधा दिये जाने की मांग की गई। साथ ही असम राइफल्स पर दोहरे कमान पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मेजर सतीष चंद्र पांडे व संचालन जिला सचिव सुबेदार बिशन सिंह बिष्ट ने किया। यहां बैठक में कुंदन सिंह मर्तोलिया, खीम सिंह, राम सिंह, केवालनंद, अर्जुन सिंह, गणेश सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, विजय सिंह, अनीता बिष्ट, प्रताप राम समेत कई पूर्व सैनिकों मौजूद रहे।

READ SOURCE
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें